AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

वेस्टमिंस्टर कोर्ट की जज ने पूछा- क्या नीरव को भी माल्या वाले बैरक में रखा जाएगा

arln-admin by arln-admin
March 30, 2019
Reading Time: 1 min read
vijay malya nirav modi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

vijay malya nirav modiलंदन,(ARLive news)। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में भगोड़े हीरे कारोबारी नीरव मोदी की प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान उस समय सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई, जब सुनवाई कर रहीं जज एमा आर्बुथनॉट ने पूछा कि भारत प्रत्यर्पित होने की दशा में क्या नीरव मोदी को भी विजय माल्या के साथ मुंबई की आर्थर रोड जेल की उसी बैरक में रखा जाएगा?

कोर्ट में सुनवाई की शुरुआत में चीफ मजिस्ट्रेट अर्बथनॉट ने कहा कि उन्होंने दिसंबर में माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था और तभी से लग रहा था कि उन्हें आगे भी ऐसा करना पड़ेगा। जज ने पूछा, ‘क्या आपको पता है कि नीरव मोदी को भारत की किस जेल में रखा जाएगा?’

भारत की तरफ से बहस कर रहे क्राउन प्रॉसेक्यूशन सर्विस ने कहा कि उनको प्रत्यर्पण के बाद मुंबई ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘नीरव को उसी आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा जिसे माल्या के लिए भी तैयार किया गया है।’ इस पर जज ने कहा, ‘क्या दोनों को एक ही सेल में रखा जाएगा? पर्याप्त जगह तो है ना?’

बता दें कि भारत ने यूके को जानकारी दी है कि माल्या को जेल में दोमंजिला कॉम्प्लेक्स के हाई सिक्यारिटी बैरक में रखा जाएगा। माल्या 9,000 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोपी है। हालांकि वह प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहा है।

जिस जेल कॉम्प्लेक्स में माल्या को रखने की तैयारी है, उसी में मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को भी रखा गया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक यह जेल देश की सबसे अच्छी जेल है। अधिकारी ने कहा कि इस जेल में चिकित्सा की अच्छी सुविधाओं के साथ सख्त सुरक्षा का इंतजाम है।

Tags: #NiravModi#VijayMalya

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .