AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

सत्ता में आते ही गरीबी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगी कांग्रेस : राहुल गांधी

arln-admin by arln-admin
March 26, 2019
Reading Time: 1 min read
rahul gandhi suratgarh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

rahul gandhi suratgarhराजस्थान,(ARLive news)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सूरतगढ़ में पार्टी की जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें एक हिंदुस्तान अमीरों का और दूसरा गरीबों का होगा, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। झंडा एक है तो देश भी एक ही होगा। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिए हमला बोलते हुए कहा कि मोदी काले धन वालों की मदद की। कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की न्यूनतम मासिक आय 12000 रुपये सुनिश्चत करेगी। इसके लिये वह उनके खाते में 72 हजार रूपये सालाना डालेगी।

देश में 25 करोड़ लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं जो कि देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को 72 हजार रूपये सालाना देने की पार्टी की घोषणा को देश में गरीबी पर ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश से गरीबी मिटाएगी।

अगर मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी। राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी तथा जीएसटी जैसे कदमों से मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी बढ़ाई है। मोदी ने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की। कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि हम गरीबों की बात करते हैं। हम न्याय चाहते हैं, हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी आज बूंदी में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Tags: #poor#rahulgandhi#SurgicalStrike

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .