AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

अजीबो-गरीब हादसा : युवक कार चोरी कर ले जा रहा था, तालाब में कार सहित डूबा

arln-admin by arln-admin
March 22, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur car theft and drawing in pond


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

udaipur car theft and drawing in pondउदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के सलूम्बर थाना क्षेत्र के सेरिंग तालाब मेंं शुक्रवार को एक बहुत अजीबो-गरीब हादसा हुआ। एक युवक तालाब किनारे कार धो रहे मालिक को गच्चा देकर उसकी कार चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर उसी तालाब में डूब गई और लॉक हो गयी। इससे कार चोरी कर रहा युवक कार में ही फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी।

घटना शुक्रवार दोपहर सलूम्बर थाना क्षेत्र के सेरिंग तालाब की है। उदयपुर निवासी अकबर खान पठान नाम का कार मालिक यात्री को सलूम्बर छोडने गया था। यात्रियों को छोड़ने के बाद वह कस्बे के सेरिंग तालाब के किनारे कार खड़ी कर धोने लग गया। तभी एक युवक आया और कार मालिक को चकमा देकर कार में बैठ गया। कार में लगी हुई चाबी से कार स्टार्ट करने लगा, अकबर खान कुछ समझ पाता इससे पहले गियर में खडी कार स्टार्ट करने के प्रयास में कार आगे बढी और अनियंत्रित होकर सीधे सेरिंग तालाब में गिर गई। पानी मे जाने और चट्टान से टकराने से कार लॉक हो गयी। कार के अंदर फंसा युवक बाहर नही निकल पाया और कार में पानी भरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गयी।

कार के तालाब में गिरने की सूचना पर बडी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये, वहीं उपखण्ड अधिकारी प्रकाश चंद रैगर, तहसीलदार नारायण लाल जीनगर, डिप्टी नारायण सिंह राठौड़, थानाधिकारी रामेश्वर सिंह चैहान मय जाप्ता मौके पहूंचे। क्रेन की सहायता से कार को निकला गया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कर्मा के रूप में हुई है।

Tags: #car#crime#drowingtheftudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .