AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

मर्डर मिस्ट्री : युवक ने प्रेमिका की पत्थर से कुचल हत्या की, फिर खुद फांसी लगा जान दी

arln-admin by arln-admin
March 22, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जावरमाइंस थाना क्षेत्र के नेवा तलाई के पास गड्ढे में शुक्रवार को युवती का करीब सात दिन पुराना शव मिला तो सनसनी फैल गई। युवती की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई थी। युवती की शिनाख्त बाबरमाल गांव, जावरमाइंस हाल भूपालपुरा निवासी पायल मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने अनुसंधान किया तो पूरे घटनाक्रम की कड़ी 16 मार्च को नेवातलाई निवासी युवक लालचंद पुत्र मोहन मीणा के शव से जुड़ गयीं।

जावरमाइंस एसएचओ भरत योगी ने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार स्पष्ट हो रहा है कि युवक लालचंद युवती पायल मीणा को अपने साथ लेकर गया था। उसने शादी का दबाव बनाया होगा, युवती नहीं मानी तो उसकी हत्या कर शव गड्ढे में डाल पत्थरों से कुलच दिया। इसके बाद युवक लालचंद ने गांव में ही एक पेड़ से फंदा लगा फांसी लगा ली थी। गांव में लालचंद का शव 16 मार्च को ही बरामद हो गया था।

जानकारी के अनुसार लालचंद युवती को चाहता था और उससे शादी करना चाहता था। कुछ समय पहले युवती पायल की किसी और से सगाई हो गई थी। इसको लेकर दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। युवती अपने भूपालपुरा के घर से 15 मार्च से लापता था। पायल के परिजनों ने संदेह जताया था कि लालचंद ही प्रेरणा का अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया होगा। 16 मार्च को लालचंद का शव तो फंदे से लटका हुआ बरामद हो गया, लेकिन युवती पायल का कुछ पता नहीं चल रहा था।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने सूचना की कि एक गड्ढे से काफी बदबू आ रही है, यहां कोई बॉडी हो सकती है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का शव मिला। करीब 7 दिन पुराना होने से शव की काफी बुरी स्थिति हो चुकी थी। ऐसे में आषंका है कि लालचंद ने युवती की हत्या 16 मार्च को ही कर दी होगी और फिर खुद फांसी लगा आत्महत्या कर ली होगी।

Tags: murderudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .