होली पर सभी मंदिर, मस्जिद पर दो-दो जवान खड़े किए जाएं : सीएलजी सदस्य

इसी दौरान सेक्टर 6 निवासी सीएलजी सदस्य संगीता जैन ने कहा कि होली पर अत्यधिक शराब सेवन कर ओवर स्पीड में गाड़िया चलाते हैं, इससे एक्सीडेंट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, आपसी झगड़े जैसी घटनाएं होती हैं। पुलिस ड्राय डे की तरह होली पर भी शराब के ठेकों को खुलने न दे, ताकि शराब की बिक्री नियंत्रित हो और ऐसी घटनाएं न हों। हालां कि इस सुझाव पर कई लोग हंसने लगे।
एक सीएलजी सदस्य ने सुझाव दिया कि सीएलजी, शांति समिति की तरह यूथ क्लब भी बनाएं जाएं, इससे हर जाति वर्ग का युवा एक-दूसरे से मिलेगा, जुड़ेगा, समझेगा तो सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा। बैठक में एएसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एएसपी मुख्यालय अनंत कुमार, डीएसपी पूर्व राजीव जोशी, डीएसपी पष्चिम महेन्द्र कुमार पारीक, डीएसपी ट्रेफिक परबत सिंह मौजूद रहे।
धानमंडी में ठेलों की समस्या से अर्थी को भी रोकना पड़ता है

यह समस्याएं भी आयीं
: अश्वनी बाजार स्थित सुलभ शौचालय में हर समय गरदुल्ले पड़े रहते हैं और कोई वहां टॉयलेट के लिए जाता है, तो उसके साथ मारपीट, छीना-झपटी होती है। दो दिन पहले भी व्यापारी के साथ वारदात हुई, लेकिन पुलिस इन वारदातों को गंभीरता से नहीं लेती।
: अश्वनी बाजार में पार्किंग की जगह को कुछ लोगों ने रेती-मिट्टी का डंपिंग यार्ड बना दिया है। यहां रेती पटक पूरे दिन छोटी गाड़ियों में सप्लाई होती है।
: बोहरागणेश जी मंदिर रोड व तिराहे पर हर समय जाम की स्थिति रहती है।
: सेवाश्रम चौराहे पर शाम 6 से 8 के बीच सिटी बसें बिलकुल चौराहे पर खड़ी होती है, इससे ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ती है। ये बस आगे इसके स्टेंड पर ही खड़ी करवाई जाएं।
: स्कूलों के बाहर बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।
: गोवर्धन विलास चुंगीनाका पर टेंपो वाले खड़े रहते हैं, इससे जाम लगात है।
: इंद्रा कॉलोनी में होली के दिन अलग से विशेष गश्त व्यवस्था हो।
ग्रामीण क्षेत्र में युवा कफ सिरप पीकर हो रहे नशे के आदि
: सीएलजी सदस्यों ने कोटड़ा और डबोक का नाम लेकर बताया कि इन क्षेत्रों में मेडिकल की दुकानों के अतिरिक्त किराने की छोटी-छोटी दुकानों पर खुलेआम कफ सिरप की बिक्री हो रही है। किशोर और कम उम्र के युवा इन कफ सिरप को लेकर नशे की तरह पी रहे हैं और जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं
: ऋषभदेव में कुछ संगठन सामाजिक समरसता बिगाड़ने का काम कर रहे हैं और छोटी से बात को बड़ा-चढ़ा कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। इन पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।
: कई कुख्यात अपराधी ऋषभदेव के बिलख गांव के हैं और इस कारण यहां आए दिन वारदाते होती हैं। यहां एक चौकी बने तो लोगों को राहत मिलेगी।
: कोटड़ा में बेकरिया से मांडवा के बीच 20 किमी के रास्ते पर सबसे ज्यादा लूटपाट होती है और यहीं से अपराधी गुजरात की तरफ फरार होते हैं। इस बीच आने वाली जूड़ा चौकी को संसाधन और जाब्ता युक्त कर मजबूत किया जाए तो कई अपराधियों पर काबू पाया जा सकता है।


