AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

यूआईटी पटवारी 7 हजार रिश्वत लेते धरा गया

arln-admin by arln-admin
March 15, 2019
Reading Time: 1 min read
in udaipur patwari arrested taking bribe money


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

in udaipur patwari arrested taking bribe moneyउदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह के पास यूआईटी के पटवारी रमाकांत मीणा को 7 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी रमाकांत यह राशि परिवादी से भूखंड का नामांतरण खोलने की एवज में ले रहा था।

एडिएसपी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि यूआईटी के पटवारी आकाशवाणी कॉलोनी हिरणमगरी निवासी रमाकांत मीणा पुत्र बजरंगलाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गोवर्धन विलास सेक्टर 14 निवासी परिवादी राम सिंह शेखावत ने एसीबी स्पेशल यूनिट में शिकायत दी थी कि जनवरी 2019 में पत्नी सुमन कुंवर के नाम से इंद्रा नगर सेक्टर 14 में एक प्लाट खरीदा था। प्लॉट का पंजीयन कराने के बाद उसके नामांतरण के लिए यूआईटी में नामांतरण के लिए आवेदन किया था। 13 मार्च को यूआईटी पटवारी रमाकांत मीणा ने मोबाइल पर कॉल किया कि प्लॉट तालाब पेटे में आ रहा है, नामांतरण खोलने में समस्या आ रही है। यूआईटी में आकर मिलो, 10 हजार रूपए का खर्चा-पानी करो तो प्लॉट को तालाब पेटे से बाहर दर्शाकर नामांतरण खुलवा दुंगा।

ACB trap patwariपरिवादी की शिकायत पर एसीबी टीम ने सत्यापन करवाया तो शिकायत की पुष्टि हुई। पटवारी नामांतरण खुलवाने की एवज में 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा था। परिवादी के निवेदन करने पर पटवारी 7 हजार रूपए में यह काम करने के लिए राजी हो गया।

आरोपी ने सेंट्रल जेल के पास तिराहे पर परिवादी को रूपयों के साथ बुलाया था। परिवादी एसीबी टीम को सूचना देकर वहां पहुंचा। एसीबी टीम भी मौके पर आस-पास पहुंच गई। पटवारी रमाकांत ने मौके पर जैसे ही परिवादी से रिश्वत राशि के 7 हजार रूपए लिए एसीबी टीम ने उसे धरदबोचा।

2012 में ही शुरू हुई नौकरी : एसीबी अधिकारी ने बताया कि रमाकांत मीणा की 2012 में ही पटवारी के पद पर नियुक्ति हुई थी और मई 2018 से वह यूआईटी में नियमन शाखा तृतीय में पटवारी पद पर है।

टीम : यह कार्यवाही एसीबी निरीक्षक दिलीप सिंह झाला, एसआई लक्ष्मणलाल डांगी, हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार सोनी, कांस्टेबल नारायण सिंह चूंडावत, नंद किशोर पंड्या, प्रदीप भंडारी, विनोद डामोर, सुरेश चन्द्र मेनारिया और यूसुफ मोहम्मद ने की।

Tags: #patwari#UITacbbribeudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .