
केरल के त्रिसूर में मछुआरों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैं आपको आपका अपना ऐम्प्लिफायर देना चाहता हूं, ताकि जब आपको जरूरत हो, आपकी आवाज दिल्ली में सुनी जा सके।
मेरा विचार है कि केवल एक ऐम्प्लिफायर है जो आपकी समस्याओं का समाधान कर सकता है। यह दिल्ली में आपका अपना मंत्रालय है।
उन्होंने कहा, हम सभी मछुआरों का सम्मान करना चाहते हैं। हमने फैसला किया है कि मछुआरों के सम्मान का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उनके लिए दिल्ली में एक अलग से मंत्रालय बना दिया जाए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब हम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आएंगे तो मिनिमम गारंटी इनकम पर बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मिनिमम गारंटी इनकम के तहत जो व्यक्ति न्यूनतम आय की सीमा से कम कमाता होगा, उसे भारत सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगा ताकि उसे भी न्यूनतम आय मुहैया कराई जा सके।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी


