
नागर विमानन मंत्रालय ने एक ट्विटर पर बताया कि डीजीसीए ने बोइंग 737-मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह विमान जब तक नहीं उड़ेंगे तब तक कि सुरक्षित परिचालन के इंतजाम नहीं हो जाते हैं। हमेशा की तरह यात्रियों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हम यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुनियाभर के नियामकों, एयरलाइनों और विमान निर्माताओं के साथ करीबी परामर्श करना जारी रखेंगे।
ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलयेशिया, सिंगापुर, जर्मनी और ओमान ने भी अपने हवाई क्षेत्र में बोइंग 737 मैक्स 8 की उड़ाने रोकने का निर्णय ले लिया। इससे पहले सोमवार को इथियोपिया, चीन और इंडोनेशिया ने यह फैसला लिया था। इसके बाद इस मॉडल के विमान के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले देशों की संख्या दस हो गई है।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी


