AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह मीणा की छवि धूमिल करने वाला पेम्फलेट(पर्चा) हुआ वायरल

arln-admin by arln-admin
March 9, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARlive news)। सलूंबर क्षेत्र में एक पेम्फलेट (पर्चा) की फोटो वाट्सएप पर वायरल हो रही है और खासबात है कि इस पर लिखे कंटेंट से कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह मीणा की छवि धूमिल करने का मामला जुड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस संबंध में सलूंबर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।

एसएचओ रामेश्वरलाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता किशन सिंह चूंडावत ने इसरवास पोस्ट ऑफिस के पोस्टमैन कालू पटेल सहित नरेन्द्र गोस्वामी और राजू गोस्वामी के खिलाफ सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा की छवि धूमिल करने वाले पेम्फलेट वाट्स-एप पर वायरल करने और वितरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार गामड़ापाल सरपंच के पते पर भजने के लिए एक लेटर पोस्टमैन को मिला था। लेटर भेजने वाले का नाम-पता उस पर नहीं लिखा था। इस पर पोस्टमैन ने लेटर को सरपंच के यहां पहुंचाने से पहले ही खोल दिया और इसके अंदर रखे पम्फलेट की फोटो मोबाइल से क्लिक कर वाट्सएप पर वायरल कर दी। इस पम्फलेट में रघुवीर सिंह मीणा के लिए छवि धूमिल करने वाली बातें लिखी हुई थीं। इस पम्फलेट को नरेन्द्र और राजू गोस्वामी ने भी आगे से आगे वायरल किया।

मामला दर्ज करवाने वाले किशन सिंह चूंडावत ने बताया कि मामला तो उन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है जिन्होंने यह पम्फलेट वितरित किया या वाट्स-एप पर वायरल किया है। लेकिन हमने पुलिस ने मांग की है कि वह अनुसंधान कर उस व्यक्ति तक पहुंचे, जो पंचायतों के पते पर इस प्रकार के पत्र भेज रहा है। असली आरोपी वही है।

Tags: #pamphlet#raghuveer singh meena#salumbercongressudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .