
पिछले दिनों पुलिस ने भी छोटी गाड़ियों के जरिए हो रही शराब तस्करी के मामलों का खुलासा किया है और अभियान स्तर पर धरपकड़ शुरू की है। पुलिस ने छोटी गाड़ियों की चेकिंग भी बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत सोमवार को मुखबीर की सूचना पर बावलवाड़ा पुलिस ने ववाई गांव के पास नाकाबंदी कर लोडिंग टेंपो को पकड़ा, जिसमें 131 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब 11 कार्टन बीयर के रखे हुए थे। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर टेंपो चालक बाघपुरा, झाड़ोल निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र कालुलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गाड़ी गुजरात के विजयनगर पहुंचानी थी।


