AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

बौखलाए पाकिस्तान ने बंद की समझौता एक्सप्रैस

arln-admin by arln-admin
February 27, 2019
Reading Time: 1 min read
बौखलाए पाकिस्तान ने बंद की समझौता एक्सप्रैस


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद,(ARlive news)। एक तरफ पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध नहीं चाहता और दुनिया के सामने खुद को सही साबित करने के लिए कह रहा है कि हम जंग नहीं शांति चाहते हैं और दूसरी तरफ भारत-पाक के बीच चलने वाली ट्रेन समझौता एक्सप्रैस को बंद करने का ऐलान कर दिया है। रूस-चीन चीन की फटकार के बाद पाकिस्तानी ने पैंतरा बदल लिया है। कुछ देर पहले भारत के लड़ाकू विमान गिराने का दावा करने के बाद पाक प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम युद्ध नहीं शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जंग किसी भी मसले का हल नहीं है।

इमरान खान ने कहा कि हमारा मकसद किसी को नुसान पहुचाना नहीं था। हम सिर्फ यह साबित करना चाहते थे कि हमारे पास खुद का बचाव करने की क्षमता है। पाकिस्तानी सेना के जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि शांति के रास्ते पर बढ़ें। पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 विमान मार गिराए जाने की रिपोर्ट्स के बाद की गई प्रेसवार्ता में DG ISPR गफूर ने कहा कि कोई F-16 विमान नहीं मार गिराया गया है। गफूर ने भारत पर युद्ध का सौदा करने का आरोप लगाया। युद्ध में सिर्फ मानवता हारती है। यह आत्मरक्षा की कार्रवाई थी।

गूफर ने कहा इसका संदेश यह था कि पाकिस्तान किसी भी नागरिक को चोट नहीं पहुंचाना चाहता था। हमले के लिए लक्ष्य महत्वपूर्ण था। हम यह साबित करना चाहते थे कि हमारे पास खुद का बचाव करने की क्षमता है। भारत के क्षेत्र भारतीय एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की रिपोर्ट है जिसका हमसे कोई वास्ता नहीं है। डीजी ISPR ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारत मीडिया को युद्ध छेड़ने के खिलाफ आगाह किया। हम युद्ध नहीं चाहते हैं और हम अपनी तरफ से कभी भी युद्ध की पहल नहीं करेंगे, लेकिन अगर भारत हमें मजबूर करता है, तो हम चुप नहीं रहेंगे।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #pakistan#SamjhautaExpress#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .