
मोदी ने देश के लिए शहीद हुए जवानों को नमन किया और भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि देश सुरक्षित हाथों में है। मोदी ने चुनावी रैली मे नया नारा देते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है”
मोदी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और केन्द्र सरकार की योजनाओं का राजस्थान के किसानों को लाभ नहीं मिलने के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा देश को मजबूत सरकार की जरूरत है, ताकि देश नई उंचाईयो को छू सके और हमें भरोसा है कि आप हमें पूरी मजबूती के साथ मौका देंगे। सरकार आज जो भी देश के लिए कर सकी, वह सब कुछ आपके सहयोग से हो पाया है।


