
दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले दिनों सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख कर लोकसभा और और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए विधानसभा में संकल्प पारित कर केंद्र को भेजने के निर्देश दिए थे। राजस्थान विधानसभा में 13 फरवरी को महिला आरक्षण पर संकल्प पारित कर केंद्र को भिजवाया जा चुका है, जिसके बाद महिला नेताओं ने टिकट की दावेदारी तेज कर दी है।
कांग्रेस में टिकट की दावेदारी कर रही महिला नेताओं को लगता है कि इस बार पार्टी लोकसभा टिकट में 33 फीसदी आरक्षण लागू करेगी। आपको बता दें कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 27 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए थे, अब लोकसभा चुनाव में बड़ी तादाद में महिला दावेदार मैदान में हैं।
विधानसभा चुनाव में तो कांग्रेस ने 33 फीसदी महिलाओं को टिकट नहीं दिए थे। इसके पीछे वजह लगातार जिताउ उम्मीदवार नहीं मिलना बताया गया था। अब लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताउ महिला उम्मीदवारों की तलाश है। कांग्रेस पिछले दो लोकसभा चुनाव में औसतन पांच महिला उम्मीदवार उतारती है। इस बार यह आंकड़ा इससे पार जा सकता है। मौजूदा दावेदारों में ज्योति मिर्धा, चंद्रेश कुमारी, गिरिजा व्यास सांसद रह चुकी है, जबकि उर्मिला जैन भाया को टिकट मिला लेकिन वे हार गई थीं।
कांग्रेस में लोकसभा टिकट के लिए महिला दावेदार
: बीकानेर से बनारसी मेघवाल, सरिता मेघवाल
: नागौर से ज्योति मिर्धा, जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, बिंदु चौधरी
: सीकर से रीटा सिंह
: झुंझुनू से राजबाला ओला, रीटा चौधरी
: चूरू से महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, कृष्णा पूनिया, हमीदा बेगम, सुचित्रा आर्य
: पाली से मुन्नी देवी गोदारा, लाला मदेरणा, बीना काक
: दौसा से सविता मीणा, शीला मीणा
: जोधपुर से चंद्रेश कुमारी, विजय लक्ष्मी बिश्नोई
: चित्तौड़गढ़ से गिरिजा व्यास
: कोटा से शांति धारीवाल की पुत्रवधु एकता धारीवाल, कांग्रेस नेता रत्ना जैन, पूनम गोयल
: उदयपुर से बसंती देवी मीणा
: बारां झालावाड़ से उर्मिला जैन भाया
: जयपुर से ज्योति खंडेलवाल, अर्चना शर्मा, मंजू शर्मा
: जयपुर ग्रामीण से दिव्या सिंह, रेखा कटारिया, रुक्ष्मणि कुमारी
: भीलवाड़ा से वंदना माथुर
: बांसवाडा से डूंगरपुर से रेशमा मालवीय
: अजमेर से प्रभा ठाकुर, नसीम अख्तर इंसाफ
: टोंक-सवाईमाधोपुर से जकिया इनाम
: भीलवाड़ा से गिरजा व्यास, वंदना माथुर ,मोना शर्मा
: बाड़मेर से जैसलमेर से सुनिता भाटी ,मानवेन्द्र की पत्नी चित्रा सिंह
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी


