AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे 5 सवाल

arln-admin by arln-admin
February 21, 2019
Reading Time: 1 min read
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे 5 सवाल


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARlive news)। पुलवामा हमले को लेकर पुरे देश में शोक है और बदला लेने के बारे में सोच रहा है। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्तुनक को लेकर विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि जब देश शहीदों के टुकड़े चुन रहा था, तब प्रधानमंत्री नौका विहार कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि 44 जवानों की शहादत के बाद क्या देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं हो सकता था?

कांग्रसे ने प्रधानमंत्री से पूछे  5 सवाल

1. प्रधानमंत्री जी, राजनाथ जी, डोभाल जी, आप अपनी खुफिया तंत्र की विफलता के लिए जिम्मेदारी क्यों नहीं स्वीकार करते?
2. स्थानीय आतंकियों को भारी मात्रा में आरडीएक्स, कार्बाइन और रॉकेट लांचर आए कहां से? पीएम मोदी के दावे के अनुसार, नोटबंदी से आतंकवाद पर लगाम क्यों नहीं लगा?
3. पुलवामा हमले के 48 घंटे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की रिपोर्ट और आतंकियों के वीडियो को नजर अंदाज क्यों कर दिया?
4. हवाई मार्ग से जवानों को क्यों नहीं ले जाया गया? सीआरपीएफ के आवेदन को क्यों ठुकराया गया? क्या हवाई परिवहन की अनुमति से जवानों की जिंदगी नहीं बच सकती थी?
5. भाजपा सरकार के 56 महीनों के कार्यकाल में 488 जवान वीरगति को क्यों प्राप्त हुए हैं? क्यों 5000 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ?

सूरजेवाला ने अखबार की कटिंग और तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि हमले के बाद भी प्रधानमंत्री की सभाएं नहीं रुकीं, चुनाव प्रचार नहीं रुका। उन्होंने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री जवानों की शहादत के समय नौका विहार की फिल्म शूटिंग करे, अपने जयकारे लगवाए, चाय-नाश्ता करे, उस प्रधानमंत्री के बारे में क्या कहा जा सकता है।

उन्होंने भाजपा के मंत्री व कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाया। साक्षी महाराज की एक तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि जब शहीदों का जनाजा उठ रहा था, उस दौरान भी सांसद साक्षी महाराज हंस रहे थे।

Tags: #pulwama#surjewala#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .