AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

धनबाद में नक्सल‍ियों ने विस्फोट से उठाया रेल ट्रैक, मालगाड़ी के 18 ड‍िब्बे हुए बेपटरी

arln-admin by arln-admin
February 19, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनबाद,(ARlive news)। झारखंड के धनबाद रेल मंडल के राय और खेलारी के बीच नक्सलियों ने बम विस्फोट कर रेल लाइन को उड़ा दिया। ट्रैक पर दूसरी तरफ से आ रही एक मालगाड़ी पूरी की पूरी पलट गई। वहीं धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को सही करने में 48 घंटे का समय लगेगा।

रांची के पास खलारी-राय स्टेशन के बीच दो मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। यह दुर्घटना सोमवार-मंगलवार आधी रात 2 बजे की है। डाउन लाइन से कोयला लेकर मालगाड़ी गुजर रही थी। 25 डिब्बे गुजरने के बाद अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कोयला लदा एक डिब्बा अप लाइन में आ गया। डाउन लाइन के 15 डिब्बे भी पटरी से उतर गए। पांच मिनट बाद ही अप लाइन में कंटेनर लदी मालगाड़ी आ गई। कंटेनर मालगाड़ी का इंजन पहले से दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों से टकरा गया जिससे उसके 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। अप तथा डाउन दोनों लाइन से रेल ट्रैफिक बंद हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी व खलारी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। वहीं इस दुर्घटना में घायल रेल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

59 ड‍िब्बों वाली मल्टी डीजल मालगाड़ी नंबर 70519/12942 के ड्राइवर जेपी मेहता ने रात को 2 बजकर 5 म‍िनट पर मैसेज भेजा क‍ि ट्रेन के ऊपर इलेक्ट्र्र‍िक तारों में तनाव नहीं है। 2 बजकर 15 म‍िनट पर ड्राइवर ने दोबारा मैसेज भेजा क‍ि बम ब्लास्ट हुआ और 15 ड‍िब्बे पटरी उतर गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से एक 40 कंटेनर वाली मालगाड़ी न‍िकल रही थी। वह भी पटरी पर ग‍िरे ड‍िब्बों से टकरा गई। कंटेनर ट्रेन के 6 वैगन पटरी से उतर गए। कंटेनर मालगाड़ी के ड्राइवर यूएस चौपल और गार्ड आर तुडु ने तुरंत एक्सीडेंट र‍िलीफ ट्रेन की मांग की। उसके बाद अप और डाउन ट्रैक पर यातायात रोक द‍िया गया।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #dhanwad#railway track#visfot#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .