AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

सबको जंग चाहिए, लेकिन सीमा पर अपना नहीं, पड़ोसी का बेटा चाहिए…..

arln-admin by arln-admin
February 18, 2019
Reading Time: 1 min read
सबको जंग चाहिए, लेकिन सीमा पर अपना नहीं, पड़ोसी का बेटा चाहिए…..


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तात्कालिक निर्णय से खून में आया उबाल तो शांत हो जाएगा, लेकिन स्थायी समाधान कैसे होगा ?

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश उबल रहा है, हर भारतवासी में गुस्सा है, हर कोई बदला लेना चाहता है, कुछ आतंकवादियों के खात्मे की बात कर रहे हैं, तो कुछ आतंक को पालने के आरोपों से घिरे पाकिस्तान को नस्तेनाबूत करना चाहते हैं। वाट्स-एप, फेसबुक, ट्विटर पर गुस्सा इस कदर निकल रहा है कि मानो वाट्स-एप पर मैसेज कर-कर के ही पाकिस्तान का वजूद खत्म कर देंगे।

देश में भीड़ के साथ नारे लगाने वाले लोगों को पाकिस्तान के साथ जंग चाहिए। 56 इंच का सीना रखने का दावा करने वाली सरकार से मांग की जा रही है कि पाकिस्तान पर हमला करो, हमले का मतलब है जंग………., सबको जंग चाहिए, लेकिन सीमा पर जंग में अपना नहीं पड़ोसी का बेटा चाहिए।

इस हमले में 44 जवानों और इससे पहले हुए कई हमलों में अनगिनत जवान शहीद हो चुके हैं। लेकिन वाट्स-एप पर जोश में जंग का एलान करने वाला शख्स खुद की कुर्बानी नहीं देना चाहता……… सीमा पर तो जवान ही लड़ेंगे……… हमें तो वाट्स-एप पर ही लड़ना है।

वाट्स-एप पर जंग लड़ने वाले सीमा पर जंग की भयाभयता को समझते भी हैं या नही….. यह कहना थोड़ा मुश्किल होगा। फिर भी जंग क्या होती है… यह पता करता है तो… कभी कारगिल युद्ध में अंगहीन हुए जवान से पूछो कि जंग क्या होती है…., युद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाओं से पूछो जंग क्या होती है…..। जवान के शहीद होने के बाद सरकारें उनकी विधवा को सरकारी नौकरी तो दे देती हैं, लेकिन ग्रामीण परिवेश और कम पढी-लिखी होने के कारण अधिकतर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी ही मिलती है, बच्चों की परवरिश के लिए नौकरी करने पर मजबूर उस विधवा को जब अपने ही विभाग में हर दिन कइयों की बदनिगाह को झेलना पड़ता है, तब उससे पूछो कि जंग क्या होती है….। पिता की अनुपस्थिति में उठने वाली कई बदनिगाहों में खुद के लिए खतरा महसूस करने वाली बेटी से पूछो जंग क्या होती है……., चलो इसे भी छोड़ दो…,यह तो हर शहीद के परिवार की नियति होती है।

सवाल यह भी है कि मेरा देश भारत जिस आर्थिक तंगी, बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है, क्या इस दौर में जंग हमारे देश के लिए मुनासिब होगी। चलो मान लेते हैं कि पाकिस्तान पर हिंदुस्तान ने हमला कर दिया, जंग का एलान कर दिया। डोकलाम को लेकर चीन के साथ शुरू हुआ विवाद किसी ने किसी मुद्दे के चलते पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ है। भारत में इतने बड़े हमले के बाद भी अगर चीन एक आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से इनकार कर देता है, तो उसके इरादे कितने नेक हैं, यह तो सबको दिख ही रहा होगा। हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में चीन ने अगर पाकिस्तान को सहयोग दे दिया तो, हमें यह देखना भी जरूरी है कि कौन-कौन से देश हमारे भारत को सक्रिय सहयोग देंगे।

हमें यह भी सोचना होगा कि जंग के बाद पहले से कर्ज में डूबे देश की आर्थिक स्थिति का क्या होगा। गरीबी, महामारी किस चरम पर पहुंच जाएगी।

एक टाइम की रोटी मिले लेकिन जंग होनी चाहिए……. के नारे लगाने वालों को फिर एक टाइम की रोटी ही मिलेगी……. ये नारे लगाने के लिए आने से पहले इनमें से कई तो घर पर शाम का मीनू डिसाइड करके आए होंगे।

खैर फिर भी वाट्स-एप पर जंग करने वालों को सीमा पर जंग चाहिए, तो पड़ोसी नहीं अपने बेटे को सीमा पर दुश्मन की बंदूक के सामने भेजने के लिए तैयार रहो, क्यों कि बिना सोचे समझे वाट्स-एप पर जंग का एलान करने वालो के लिए सीमा पर तैनात फौजियों को तो न्यौछावर नहीं किया जा सकता।

अब सवाल है कि इन हमलों को रोकने का समाधान क्या होगा……? देश को अभी एक्शन के साथ चिंतन की जरूरत भी है। अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर जब हमला हुआ था, तब उसमें कोई अमेरिकी शामिल नहीं था, अमेरिका ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मारा था। क्या यहां भारत भी ऐसा करना चाहिए…….? क्या हिंदुस्तान को भी अमेरिका की तरह पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन की मौजूदा स्थिति पता कर पाकिस्तान में घुसकर उस आतंकी और संगठन का खात्मा करना चाहिए…..?

एक्शन के साथ ही इस बात पर भी चिंतन करना चाहिए कि अपने देश का हिस्सा कश्मीर का युवा क्यों फिदायीन बन रहा है…..? जब किसी बच्चे में सुसाइडल टेंडेंसी विकसित होती है, तो माता-पिता उस बच्चे को उस टेंडेंसी से निकालने का प्रयास करते हैं, सरकारों को चाहिए कि वह चिंतन करे कि कश्मीर में ये हालात क्यों पैदा हुए……, क्यों वहां के युवाओं में अपने ही देश के प्रति इतनी नफरत भर गई है……., क्यों धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर अब रहने लायक नहीं रहा है……, क्यों जन्नत जहन्नुम हो गई है……, क्यों एक बार पढ़ने के लिए कश्मीर से निकला युवा वापस कश्मीर लौटना नहीं चाहता……., क्यों वहां की फिजाओं में इतना जहर घुल गया है। जब तक सरकारें इन सवालों पर चिंतन नहीं करेंगी और इसके समाधान नहीं ढूंनेंगी, इस समस्या का कभी समाधान नहीं मिलेगा। सरकारों को कश्मीर पर राजनीति करना छोड़ समाधान निकालने होंगे।

अमेरिका की तरह पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन को खत्म कर तात्कालिक समाधान तलाशा जा सकता है, यह हिंदुस्तानियों के उबल रहे खून को तो शांत करने के लिए शायद ठीक माना जाए, लेकिन जब तक कश्मीर में पनपे सवालों का समाधान नहीं होगा, तो दो देशों की सियासतों के बीच ऐसे आतंकी संगठन फिर पैदा कर दिए जाएंगे और युवाओं को फिर आत्मघाती बम बनाकर भेज दिया जाएगा। इसलिए तात्कालिक समाधान के साथ ही देश को स्थाई समाधान तलाशने की भी जरूरत है।

यह मेरे व्यक्तिगत विचार हैं…… कुछ इनसे सहमत, तो कुछ असहमत हो सकते हैं। आप सभी से निवेदन है कि मेरे शब्दों में छुपी देश हित की भावना को समझने का प्रयास जरूर करें। 

शहीद हुए हर जवान को मेरा नमन, देश की सुरक्षा में तैनात हर जवान को मेरा नमन…..      जय हिंद

लकी जैन,ARlive news

Tags: #pulwama attack

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .