
सेना के अधिकारी शहीद नारायण लाल गुर्जर की पार्थिव देह सुबह करीब 11.30 बजे हेलीकाप्टर से राजसमंद लेकर पहुँचे। वहां से पार्थिवदेह घर ले जाई गयी।
घर पर पार्थिव देह पहुंचते ही हिम्मत बांध कर बैठे परिजनों की रुलाई फूट गयी। सैनिक सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई, अंतिम यात्रा में शामिल होने जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी ने फूल अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि देकर सलाम किया। उदयपुर, राजसमन्द, जयपुर, धौलपुर, कोटा, अलवर सहित अन्य जिलों के कई प्रमुख क्षेत्रो में व्यापारियों ने इस हमले के विरोध में दुकानें, बाजार बंद रखे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीदों की अंतिम यात्रा की कुछ झलकियां : अपडेट जारी…
रोहिताश लाम्बा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब :
शहीद भगीरथ के अंतिम दर्शन करते लोग :

