
भवन निर्माण अनुमति अध्यक्षा हंसा माली ने शहर कोट इलाके में 250 वर्ग मीटर के स्थान पर 500 वर्ग मीटर वाले भवन अनुमति निर्माण हेतु ऑनलाइन स्वीकृति आदेश जारी करने का प्रस्ताव रखा, जिसको उपस्थित सदन द्वारा अनुमोदन किया गया अब से उदयपुर के नागरिकों को भवन निर्माण अनुमति की स्वीकृति ऑनलाइन मिल जाएगी।

: व्यय के मुद्दे में विशेष रूप से आगामी वर्ष 2019-20 में ई गवर्नेंस पर 10 लाख रुपए संविदा के आधार पर विभिन्न कार्य जिसमें अतिक्रमण सामुदायिक भवनों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड लगाने, अवैध होर्डिंग हटवाने हेतु 50 लाख का प्रावधान रखा गया है,
: सफाई व्यवस्था एवं कचरा परिवहन हेतु दो करोड़ का प्रावधान रखा गया है क्योंकि इस वर्ष सफाई कर्मचारियों की भर्ती होने के कारण सफाई के ठेके समाप्त हो गए हैं। सार्वजनिक रक्षा हेतु नए अग्निशमन वाहन खरीदने हेतु एक करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
: विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु अंडरग्राउंड केबलिंग पर 1 करोड रुपए, सौर ऊर्जा पर 25 लाख, बिजली लाइनों का निर्माण पर एक करोड़ का प्रावधान रखा गया है। शहर में सौंदर्यकरण एवं पर्यटकों के आकर्षण हेतु बगीचों के रखरखाव पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए, गुलाब बाग विकास हेतु 1 करोड़ रुपया व पार्कों के ब्यूटीफिकेशन व डेवलपमेंट हेतु 2 करोड़ रुपयों का प्रावधान रखा गया है।
: शहर में जल आपूर्ति हेतु पीएचईडी के माध्यम से टंकियों एवं पाइप लाइन हेतु 9 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
: सार्वजनिक मरम्मत के कार्यों पर जिसमें सड़क नालियों का रखरखाव 13 करोड़, नई सड़कों के निर्माण पर 3 करोड़ एवं विभिन्न चौराहों के निर्माण एवं सौंदर्य करण पर एक करोड़, विविध निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड, फूड कोर्ट के लिए 10 लाख, चौपाटी के लिए दो करोड़, मीरा कला मंदिर के विकास के लिए 50 लाख, जगदीश चौक लाइब्रेरी में म्यूजियम निर्माण हेतु 10 लाख, फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण हेतु दो करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
इसके अतिरिक्त भी 14वें वित्त आयोग एवं पांचवें वित्त आयोग में निर्माण कार्य हेतु बजट का प्रावधान किया गया है। बैठक में शहर विधायक एवं राजस्थान के प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, कार्यवाहक आयुक्त ओपी बुनकर, उपमहापौर लाकेश द्विवेदी सहित सभी पार्षद मौजद रहे।

