AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

कामाख्या के लिए उदयपुर से शुरू हुई ट्रेन

arln-admin by arln-admin
February 11, 2019
Reading Time: 1 min read
कामाख्या के लिए उदयपुर से शुरू हुई ट्रेन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
उदयपुर,(ARlive news)। रेल यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार की कड़ी में आज 11 फरवरी शाम 3:30 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन  से गाड़ी संख्या 19709/19710  उदयपुर-कामाख्या- उदयपुर कवि गुरु एक्सप्रेस एवं फुटओवर ब्रिज का शुभारंभ हुआ।

सांसद उदयपुर अर्जुन लाल मीणा और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील अग्रवाल व मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरफूल सिंह चौधरी, सहित अन्य रेल अधिकारी व आमजन उपस्थित थे।

उदयपुर  सांसद ने बताया कि इस गाड़ी के उदयपुर तक विस्तार के फलस्वरूप उदयपुर, राणाप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर व आसपास के रेल यात्रियों को कामाख्या और इस रेल मार्ग के अन्य स्टेशनों के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध हो गयी है। यह गाड़ी 2641 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसमें 1 दिवितीय वातानुकूलित, 5 तृतीय वातानुकूलित, 7 शयनयान, 6 सामान्य श्रेणी और रसोई यान के डिब्बे होंगे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने बताया गाडी संख्या 19709, उदयपुर-कामख्या कवि गुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा 11 फरवरी से उदयपुर से प्रत्येक सोमवार को 16.05 बजे रवाना होकर अजमेर 20.55 बजे आगमन तथा 21.10 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 23.55 बजे कामख्या पहुॅचेगी। इसी प्रकार  गाडी संख्या 19710, कामख्या-उदयपुर कवि गुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.02.19 से प्रत्येक गुरूवार कामख्या से 18.45 बजे रवाना होकर शनिवार को अजमेर 21.25 बजे आगमन तथा 21.30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 03.55 बजे उदयपुर पहुचेगी।

लगभग 1.50 करोड़ की लागत से 6 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज से उदयपुर सीटी स्टेशन पर रेलयात्रियों को एक सुरक्षित रूप से एक प्लेटफ़ॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की सुविधा होगी।इस फुट ओवर ब्रिज की भुजाएं स्टेशन के अन्य सभी प्लेटफॉर्म पर उतारी गई है।इस प्रकार अब उदयपुर सिटी स्टेशन पर 2 फुट ओवर ब्रिज हो गए हैं जो कि यात्रिओ की सुविधा हेतु स्टेशन के दोनों छोर पर बनाये गए है।

सुनिए सांसद अर्जुन लाल मीणा ने क्या कहा
Tags: #arjunlal meena##cp joshi#udaipur-kamakhya train

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .