
उत्तर पश्चिम रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि उदयपुर से शुरू की गई ट्रैन में 1 सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 सैकंड स्लीपर और 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड के कुल 18 डिब्बे हैं। ट्रैन 13,20 और 27 फरवरी को उदयपुर से सूबेदार गंज इलाहाबाद के लिए रवाना होगी और 14,21 और 28 फरवरी को सूबेदारगंज इलाहाबाद से उदयपुर वापस लैटेगी।
जोधपुर से ट्रैन सूबेदारगंज के लिए 12 फरवरी और 26 फरवरी को चलेगी और 13, 27 फरवरी को सूबेदारगंज इलाहाबाद से जोधपुर लौटेगी।
