
रेलवे पटरी की ओर कूच से पहले महापंचायत में कर्नल बैंसला ने वहां पहुंचे समाज के लोगों से पूछा कि आंदोलन कैसे करें? क्या रेल रोकने से खुश हो? इस पर वहां मौजूद भीड़ से ने हां में हुंकार भरते हुए रेल की पटरी से आंदोलन शुरू करने की बात कही। कर्नल बैंसला ने घोषणा घोषणा करते हुए कहा कि ‘ आज मैं रोकूंगा रेल’।
एक दिन पहले कर्नल बैंसला ने गुर्जर आरक्षण की मांग पर सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर पर महापंचायत का आह्वान किया था। महापंचायत का समय दोपहर बाद 4 बजे रखा गया और बैंसला के आह्वान पर प्रदेशभर से गुर्जर समाज के लोग मलारना डूगर पहुंचे। बता दें कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आग में झुलसता रहा है और इस महापंचायत के साथ ही एक बार फिर गुर्जर सड़कों पर उतर रहे हैं।
ऐसे पटरियों पर बैठे गुर्जर: देखें लाइव वीडियो ::


