
एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि टोपीदार बंदूक और 12 बोर की बंदूक के साथ गोसियां कॉलोनी निवासी तनवीर पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ये हथियार चार साल पहले अजमेर के उस्मान अली और जुबेर खान से 40 हजार रूपए में खरीदी थी। तब से यह हथियार उसी के पास है। आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल किशन सिह, सुखदेव सिह, कांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार, अनिल पुनिया, सलीम खान की मुख्य भूमिका रही।

