
सांसद अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि 11 फरवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उदयपुर से कामाख्या के लिए रवाना किया जाएगा। अभी तक उदयपुरवासियों को कामाख्या मंदिर दर्शन करने जाने के लिए पहले जयपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को सीधे उदयपुर से कामाख्या की ट्रेन मिल सकेगी। यह सुविधा 11 फरवरी से उदयपुर में शुरू हो जाएगी।

