
साफिया जुबरे खान ने भाजपा प्रत्याषी सुखवंत सिंह से 12223 मतों से जीत हासिल की है। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव से पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी का निधन हो गया था। इस कारण दिसंबर में यहां चुनाव स्थगित कर दिए थे। इसके बाद सभी पार्टियों ने अपने दावेदार मैदान में दोबारा उतारे। 28 जनवरी को रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतदान हुआ और गुरूवार को चुनाव परिणाम घोषित हुए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खान जीते हैं।


