AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

कमलेश्वर महादेव जंगल में पकड़ा गया युवक पिस्टल हत्या करने के लिए लाया था

arln-admin by arln-admin
January 20, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARlive news)। नाई थाना क्षेत्र के कमलेश्वर जी महादेव मंदिर के जंगल में पिकनिक मनाने पहुंचे दो युवकों से बरामद देशी पिस्टल हत्या के लिए खरीदी गई थी। युवकों से हुई पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है।

नाई एसएचओ भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि दो दिन पहले स्वराजनगरए सूरजपोल निवासी अंसार उर्फ सोनू पुत्र हरदिल अजीज, खांजीपीर निवासी अकरम खान पुत्र अकबर खान को गिरफ्तार किया था। अंसार से देशी पिस्टल बरामद हुई थी। अंसार ने पूछताछ में बताया कि उनके समाज के कुछ लोगों ने कुछ सालों पर जाकिर वहाबी मुसलमान से इमामवाड़े की जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद इन लोगों ने कुछ मकान भी बनाए। लेकिन गत वर्ष जाकिर ने फिर से इस जमीन पर कब्जा कर लिया। खरीददार पक्ष के कई बार कहने के बावजूद जाकिर जमीन छोड़ने को तैयार नहीं था।

परेशान होकर अंसार ने जाकिर की हत्या करने का मन बना लिया था और इसके लिए नीमच, एमपी जाकर देशी पिस्टल भी खरीदकर लाया था। गत दिनों जब दोबारा झगड़ा हुआ तो अंसार जाकिर की हत्या करने के लिए पिस्टल लेकर जा रहा था, लेकिन उस समय उसके दोस्त अकरम ने उससे पिस्टल छीन ली और हत्या के मामले में जिंदगी भर जेल में रहोगे कहकर समझाया और पिस्टल वापस नहीं की। चार-पांच दिन बाद अंसार ने अकरम से पिस्टल वापस ले ली। पिस्टल लेकर ही दोनों कमलेश्वर महादेव के जंगल की तरफ घूमने गए तो मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को धरदबोचा।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .