
आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों ग्रुप से 1.25 करोड़ रुपये नगद, 1.75 करोड़ कीमत की ज्वैलरी सहित 75 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की इस कार्यवाही में टीम को इन ग्रुप से 100 बेनामी संपत्ति भी मिली है, जिनकी कीमत करोडों में है। आयकर विभाग की कार्यवाही के बाद इन बेनामी सम्पत्तियों को सीज किया जाएगा।


