AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

उदयपुर एसपी ने करवाए डिकॉय ऑपरेशन : पुलिसकर्मी शहर में पर्यटक बन गुजरात नंबर की गाड़ी में घूमे

arln-admin by arln-admin
January 20, 2019
Reading Time: 1 min read
उदयपुर एसपी ने करवाए डिकॉय ऑपरेशन : पुलिसकर्मी शहर में पर्यटक बन गुजरात नंबर की गाड़ी में घूमे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
पर्यटक बने पुलिसकर्मियों ने धरदबोचे 26 लपके,
डीजीपी की तर्ज पर उदयपुर में भी एसपी ने शुरू किए डिकॉय ऑपरेशन। 

उदयपुर,(ARlive news)। जिले में एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने डीजीपी की तर्ज पर शहर में कुछ डिकॉय ऑपरेशन अपनी टीमों से करवाए और पर्यटकों को ठगने वाले और परेशान करने वाले लपकों की धरपकड़ की। पुलिसकर्मी खुद शहर में पर्यटक बनकर गुजरात नंबर की निजी गाड़ियों में घूमे, जैसे ही लपकों ने उन्हें रोका और शहर घुमाने का लालच दिया, पुलिस ने भी हां भर दी, लपकों से पूरा विवरण जाना और फिर गिरफ्तार किया। पुलिस की चार टीमों ने शहर में 26 लपकों को गिरफ्तार किया है।

एडि.एसपी पारसमल जैन ने बताया कि एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई के निर्देश पर पुलिस अधिकारी और एसएचओ की चार टीमें बनाई गई थी। इस डिकॉय ऑपरेशन के लिए इन टीमों ने गुजरात नंबर की गाड़ी की व्यवस्था की। हर टीम में पुलिस अधिकारी, वह महिला पुलिसकर्मी पर्यटकों की तरह सादा वस्त्र, जींस-टीशर्ट, साड़ी में पर्यटक बनकर निकले। सभी गाड़ी से पहले सुखेर हाईवे, गोवर्धनविलास हाईवे गए और पर्यटक की तरह शहर में प्रवेश किया।

लपकों ने बाइक से पीछा कर जबरन रूकवाया पुलिस की कार को 

जैसे ही पर्यटक बने पुलिसकर्मियों की गाड़ी शौभागपुरा चौराहा, आरके चौराहा, फतहपुरा या सुखाड़िया सर्किल पहुंची, लपकों ने इन्हें घेरना, जबरन पीछे पड़ना और किसी भी तरह से पर्यटक के साथ होने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ लपकों ने इनकी गाड़ी का बाइक से पीछा तक किया और साइड में आकर जबरन गाड़ी को रोका। गाड़ी पर चलते-चलते ही लपकों ने पूरे शहर को घुमाने, हैंडीक्राफ्ट की दुकानों से खरीददारी करवाने सहित कई लालच, ऑफर दे डाले और झांसे में लेने का प्रयास किया। पुलिस भी पर्यटक बनकर जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, लपकों को पकड़ती गई।

इस ऑपरेशन ने पुलिस अधिकारियों को यह एहसास भी करा दिया कि झीलों की इस नगरी में पर्यटकों का सुरक्षित घूमना और लपकों के चंगुल से बचना कितना मुश्किल है।

एडि.एसपी पारसमल जैन ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए भविष्य में भी पुलिस ऐसे डिकॉय ऑपरेशन जारी रखेगी। गिरफ्तार हुए 26 लपकों पर न सिर्फ पर्यटन एक्ट में कार्यवाही हुई है, बल्कि इन्हें सीआरपीसी की धारा 151 के तहत भी गिरफ्तार किया गया है।

Tags: #udaipur-decoy-operation-police#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .