AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

रात 8 बजे बाद बेची शराब तो पैनल्टी ही नहीं, सील हो सकती है शराब दुकान

arln-admin by arln-admin
January 19, 2019
Reading Time: 1 min read
रात 8 बजे बाद बेची शराब तो पैनल्टी ही नहीं, सील हो सकती है शराब दुकान


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मद्य संयम नीति के तहत अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश।

जयपुर,(ARlive news)। राज्य में मद्य संयम की नीति को सशक्त बनाने एवं इसे प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आबकारी, पुलिस और राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री गहलोत ने शराब की दुकानों पर बिक्री रात्रि 8 बजे बंद होने की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि यदि शराब की कोई दुकान रात्रि 8 बजे बाद खुली पाई जाए तो पेनल्टी लगाने, दुकान सील करने अन्यथा अनुज्ञापत्र ही निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं।

बैठक में गहलोत ने कहा कि वर्ष 2008 में ‘मद्य संयम’ को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार ने रात्रि 8 बजे बाद शराब की बिक्री पर रोक लगाई थी। जिसका कि आमजन में सकारात्मक संदेश गया था। गहलोत ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. गुरूशरण छाबड़ा के शराब के सेवन को हतोत्साहित करने के प्रयासों का हमने समर्थन किया था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्व. छाबड़ा के साथ हुए समझौते की पालना सुनिश्चित की जाए।

शराब के अधिक सेवन से पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की योनजा बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक दुष्परिणामों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने शराब के अधिक सेवन से पीड़ित परिवारों के छोटे बच्चों तथा उनके आश्रितों के पुनर्वास, उन्हेें शिक्षा से जोड़ने आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

अंकित मूल्य से अधिक वसूलने पर करें कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि अंग्रेजी शराब पर अंकित मूल्य से अधिक वसूलने की शिकायतें मिली हैं। इस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए कि विभाग विशेष दल गठित कर ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करें, बैठक में मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, शासन सचिव वित्त (राजस्व) डॉ. पृथ्वीराज, आबकारी आयुक्त सोमनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: alchohal-control

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .