AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

उदयपुर : नए एसपी की क्राइम मीटिंग में डीजीपी के डिकॉय ऑपरेशन का रहा असर

arln-admin by arln-admin
January 19, 2019
Reading Time: 1 min read
उदयपुर : नए एसपी की क्राइम मीटिंग में डीजीपी के डिकॉय ऑपरेशन का रहा असर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
आईजी, एसपी ने जिले की पहली क्राइम मीटिंग ली : सभी एसएचओ, डीएसपी, एडिएसपी रहे मौजूद।

उदयपुर,(ARlive news)। राज्य में डीजीपी कपिल गर्ग के डिकॉय ऑपरेशन अभी चर्चा में हैं तो इसका असर शनिवार को उदयपुर में हुई क्राइम मीटिंग में भी रहा। उदयपुर के नए एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने शनिवार को पुलिस लाइन कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की पहली क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग में आईजीपी प्रफुल्ल कुमार भी मौजूद रहे।

आईजी और एसपी ने सभी एसएचओ को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अपनी पीड़ा लेकर थाने आता है तो पुलिसकर्मियों का व्यवहार पीड़ित और आमजनता के प्रति अच्छा होना चाहिए। पुलिसकर्मी पीड़ित की बात सुने और रिपोर्ट की प्रकृति एफआईआर करने लायक है तो उसकी एफआईआर तत्काल दर्ज करें और वह परिवाद की प्रकृति है तो पीड़ित को समझाएं और मामला जांच में लें।

गौरतलब है कि गत दिनों डीजीपी ने अपनी सात टीमें पीड़ित बनाकर जयपुर के थानों में भेजी थी। डीजीपी ने अपने इस डिकॉय ऑपरेशन पर पाया कि कुछ थाने हैं, जहां पीड़ित की एफआईआर दर्ज करना तो दूर की बात है, उसके साथ अच्छा व्यवहार तक नहीं होता है। डीजीपी ने भी प्रेसवार्ता कर यह संदेश दिया कि उनकी डिकॉय टीमें ऐसे ऑपरेशन करती रहेंगी। जहां अच्छा काम पाया गया, उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जहां गड़बड़ी हुई तो उन पुलिसकर्मियों पर निलंबन सहित अन्य प्रशासनिक कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

हालां कि उदयपुर के नए एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने उदयपुर पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही यह संदेश दिया था कि थानों में पुलिसकर्मियों का पीड़ितों के साथ और आमजनता के साथ व्यवहार अच्छा होना चाहिए। पुलिस जनमित्र और सीएलजी प्रणाली पर भी फोकस करते हुए काम करेगी, ताकि लोगों की समस्याएं पुलिस तक पहुंचे।

गश्त को और बेहतर बनाएं

आईजी और एसपी ने क्राइम मीटिंग में संध्याकालीन और रात्री कालीन गश्त को और ज्यादा बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गश्त और नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी अपने साथ एक डायरी रखेंगे और आने-जाने वाहन, वाहन चालक से संबंधित जानकारी लिखेंगे। अधिकारी इन डायरी को चेक भी करेंगे।

टॉप 10 बदमाशों की सूची तैयार कर अपराध नियंत्रण करें

एसपी ने निर्देश दिए कि सभी एसएचओ अपने थाना क्षेत्र के टॉप 10 बदमाशों की सूची तैयार करें। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखें, पाबंद करें और योजनाबद्ध तरीके से अपराध पर नियंत्रण करें। इसके अलावा एसपी ने मालखाना निस्तारण, सुचारू ट्रेफिक व्यवस्था, तस्करी की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के निस्तारण सहित अन्य मुद्दों पर निर्देश दिए।

क्राइम मीटिंग में आईजी और एसपी ने सभी थानों के एसएचओ से उनके थाना क्षेत्र से संबंधित जानकारी, चुनौतियां और सकारात्मक पहलुओं पर भी चर्चा की।  

Tags: #S.P-crime meeting#udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .