उदयपुर,(ARlive news)। प्रतापनगर चौराहे पर शनिवार शाम को तेज गति में आए एक ट्रेलर ने चौराहा क्रॉस कर रहे बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया और शव मोरचरी पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी मोहन साहनी की मौत हुई है। मोहन उदयपुर में मजदूरी का काम करता था। शनिवार शाम को वह सुंदरवास से प्रतापनगर की तरफ आ रहा था, चौराहा क्रॉस करते समय मादड़ी की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी।
