AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

कर्नाटक: बीजेपी का हमेशा से यही काम, मीडिया की मदद से झूठ-अफवाह फैलाना : खड़गे

arln-admin by arln-admin
January 16, 2019
Reading Time: 1 min read
कर्नाटक: बीजेपी का हमेशा से यही काम, मीडिया की मदद से झूठ-अफवाह फैलाना : खड़गे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
कर्नाटक की राजनीति में खड़गे का पूर्णविराम।

नई दिल्ली,(ARlive news)। कर्नाटक में जहां सियासी घमासान मचा हुआ है, वहीं कांग्रेस विधायकों को लेकर उठी सारी अटकलों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने फुल स्टॉप लगा दिया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज करते हुए खड़गे ने कहा कि टीवी पर बीजेपी जानबूझकर झूठ-अफवाह फैला रही है। बीजेपी का हमेशा से यही काम रहा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम के उस होटल के बाहर प्रदर्शन किया, जहां भाजपा के 104 विधायकों को रखा गया है। इसके साथ ही कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम ने एक रोचक मोड़ ले लिया है। गौरतलब है कि भाजपा के एक नेता ने दो दिन पहले दावा किया था कि कर्नाटक में संक्रांति के बाद सरकार बदल जाएगी। राज्य में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस-JDS गठबंधन का आरोप है कि भाजपा सत्ता परिवर्तन के लिए विधायकों को तोड़ने की कोशिश में जुटी है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी पहले भी ऐसा कर चुकी है। चाहे लोटस ऑपरेशन की बात करें। उस दौरान येदियुरप्पा ने कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हुए थे। इस बार फिर से कोशिश की गई। इस बार बीजेपी के अध्यक्ष और बीजेपी की सरकार ने पूरी कोशिश की है। मैं बताना चाहूंगा कि हमारे 118 एमएलए हमारे साथ हैं। कोई कहीं जाने वाला नहीं है।

खड़गे ने कहा टीवी पर बीजेपी जानबूझकर अफवाह फैला रही है। वह झूठ में कह रही है कि उनके पास 10 हैं, 15 हैं, यह सिर्फ झूठ है। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहूं कि ऐसा कुछ नहीं है और वह सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मैंने खुद सीएम से बात की। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। सब झूठ बोल रहे हैं। दूसरा- केसी वेणुगोपाल से बात की। उन्होंने भी यही कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। और वहां वरिष्ठ नेताओं से भी बात की। मैंनें जिला स्तर पर भी नेताओं से बात की। सभी ने एक साथ ऐसी किसी बात से इनकार किया है। बीजेपी केंद्र सरकार की मदद से सिर्फ प्रेशर डाल रहे हैं। बीजेपी का हमेशा से काम रहा है कि मीडिया की मदद से घबराहट पैदा की जाए।

मैं बता दूं कि यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगा। कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में मजबूत है और वह चलेगी। तीसरी बात- यह कर्नाटकर में पहली बार नहीं हो रहा है। देश में बीजेपी में हमशा ऐसी कोशिश की है। चाहे बात गोवा की हो, हिमाचल की हो या फिर कहीं और की। वह हमेशा से ही जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में माहिर माने जाते हैं। लेकिन वह कर्नाटक में कामयाब नहीं हो पाएंगे। झूठ बोलने वालों पर कोई भरोसा नहीं करता। मैं जनता से अपील करूंगा कि वह देखें कि किस तरह से बीजेपी एक स्थाई सरकार में हलचल फैलाना चाह रही है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: mallikarjun-khadage

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .