
ई-मेल के जरिए आरोपी ने केजरीवाल से कहा था कि अगर वो अपनी बेटी को बचा सकते हैं, तो बचा लें। हम उनको किडनैप कर लेंगे। बीते साल 9 जुलाई को मुख्यमंत्री केजरीवाल की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर एक मेल भेजा गया था, जिसमें उनकी बेटी हर्षिता को किडनैप करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हर्षिता केजरीवाल की सुरक्षा में एक पीएसओ को तैनात कर दिया था। साथ ही मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गयी थी।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद से ही साइबर सेल आरोपी की तलाश कर रही थी. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। इससे पहले साल 2017 में सीएम केजरीवाल के ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मेल भेजकर धमकी दी गई थी। इसमें केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके अलावा साल 2016 में मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी नंबर 100 पर फोन करके धमकी दी गई थी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल आईआईटियन हैं। उन्होंने दिल्ली के आईआईटी से पढ़ाई की है। हर्षिता की तरह उनके पिता अरविंद केजरीवाल भी आईआईटियन हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले आईआरएस की परीक्षा भी पास की थी। उन्होंने साल 2012 में आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे थे।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

