
इस पद की घोषणा के बाद कांग्रेस में सीपी जोशी समर्थकों ने प्रसन्नता जाहिर की। सरकार बनने के बाद जब सीपी जोशी को किसी भी विभाग का मंत्री नही बनाया था तो जोशी सहित उनके समर्थकों में निराशा और नाराजगी थी। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का यह निर्णय सीपी जोशी समर्थकों में लोक सभा चुनाव में जोश भरने का काम भी करेगा।विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर सीपी समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।


