15 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष की निभाएंगे भूमिका।

भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई, इसमे गुलाब चंद कटारिया को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई गई।
कटारिया को तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी कटारिया ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई थी।
15 जनवरी से कांग्रेस की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र शुरू होगा। ऐसे में इसमे कटारिया नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी कटारिया की भूमिका अहम हो गयी है।

