सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूलों में 9 से 12जनवरी तक बच्चों की रहेगी छुट्टी।

आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में बुधवार से शनिवार तक छुट्टी रहेगी। ऐसे में बच्चों को अब सीधे पांच दिन बाद सोमवार को ही स्कूल जाना होगा।
वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को भी कलेक्टर ने राहत दी है और स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। आदेश के अनुसार स्कूल का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा।
