AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

मुर्गा साथियों संग कब्रिस्तान में बैठकर बना रहा था पेट्रोल पंप लूट की योजना

arln-admin by arln-admin
January 7, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन पहले बदमाश के साथी भी लूट की योजना बनाते ऐसे ही पकड़े गए थे।

उदयपुर,(ARlive news)। सूरजपोल थाना पुलिस ने माछला मगरा के पास कब्रिस्तान से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये बदमाश कब्रिस्तान में बैठकर विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। खासबात है कि गिरफ्तार हुए बदमाशों में एक मुख्य आरोपी का दोस्त भी दो दिन पहले सवीना थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों से लूट की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा गया था। ये बदमाश 2 जनवरी की रात एकलिंगपुरा चौराहे के पास हाईवे पर ट्रक चालक को चाकू मारकर उससे लूटपाट करने के आरोप में भी वांछित थे।

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि दीवानशाह कॉलोनी सूरजपोल निवासी मोहम्मद वाजिद पुत्र अहमद खां, भोपालवाड़ी धानमंडी निवासी इमरान हुसैन उर्फ मुर्गा पुत्र लियाकत हुसैन, दुधिया गणेशजी अंबामाता निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की उर्फ ज्वाला, पुत्र जोधसिंह, अमर नगर अंबामाता निवासी अजय उर्फ राकेश पुत्र चमनलाल खटीक, पुरोहितों का खुर्रा घंटाघर निवासी आरिफ उर्फ चेचुबा पुत्र यूनुस खान को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी नीरज सैन अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, लाठी, लोहे का पाइप, लाल मिर्च पाउडर व रस्सी बरामद हुई है।

वाजिद 2 जनवरी को सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा चौराहे के पास हाईवे पर ट्रक चालक को चाकू मारकर उसके साथ लूटपाट के मामले में वांछित चल रहा था। इसके साथी को सवीना पुलिस ने 5 जनवरी को ही गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए बदमाशों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, आर्म्सएक्ट, पर्यटन एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाने के एसआई रणजीत सिंह, हेडकांस्टेबल शरीफ खान, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, शक्ति सिंह, उमेश सिंह, ओमप्रकाश और प्रमोद कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

Tags: udaipur#surajpol-police-loot#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .