डेंगू पीड़ित बालिका ने दर्द के दिनों में लिखा कविता संग्रह।

प्रबुद्धजनों और परिवार की मौजूदगी में शहर की ख़ुशी साबला की किताब ‘बर्निंग इश्यू कन्वेड बॉय ए टेंडर गर्ल’ का विमोचन हुआ।आईएएस विनीता बोहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा, पर्यटन विभाग उप निदेशक शिखा सक्सेना, प्रोफेसर गायत्री तिवारी, प्रोफ़ेसर विजयलक्ष्मी चौहान, खुशी के पिता अजय साबला, मां दीपा साबला, बहन याशी साबला ने ख़ुशी की बुक का विमोचन किया, इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

खुशी ने बताया कि उसे समाज की इस वेदना का एहसास तब हुआ, जब वह खुद डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित हुई। बीमारी के दर्द का उसने जब सामना किया और समाज के दर्द के बारे में सोचा तो उसे अपना दर्द कम लगने लगा। तेजाब कांड, बाल शोषण, प्रतिभा पलायन जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में सोचकर मुझे खुद में एक अंतहीन खामोशी महसूस होने लगी, तब मैंने मेरी इस खामोशी को शब्द देना शुरू किया और मैं इन मुद्दों पर कविताएं लिखती चली गई।

