AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

केरल : सालों पुरानी परंपरा तोड़ दो महिलाओं ने किए सबरीमाला दर्शन

arln-admin by arln-admin
January 2, 2019
Reading Time: 1 min read
केरल : सालों पुरानी परंपरा तोड़ दो महिलाओं ने किए सबरीमाला दर्शन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इसकी जानकारी प्रसारित होते हुए घोषित हुआ हाई अलर्ट।

तिरुवंतपुरम,(ARlive news)।  सबरीमाला मंदिर में दर्शन को लेकर चल रहा विवाद शायद अब समाप्त हो जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओ ने दर्शन करके सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।

आज तड़के बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिला भक्तों ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करके सालों पुरानी परंपरा तोड़ दी। बिंदु और कनकदुर्गा ने तड़के 3:45 बजे मंदिर में जाकर दर्शन किए।

पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को भगवान अयप्पा स्वामी के मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी। भगवान अयप्पा के भक्तों के विरोध के कारण अब तक एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी थी। पेशे से वकील बिंदु और सामाजिक कार्यकर्त्ता कनकदुर्गा ने बताया कि उन्होंने पुरुषों के कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करके दर्शन किया। दोनों के मुताबिक इस दौरान दर्जन भर पुलिस कर्मी भी सिविल ड्रेस में उनके साथ मौजूद रहे।

बिंदु पेरिन्थालमन्ना और कनकदुर्गा कन्नूर की रहने वाली है। दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने पिछले महीने भी मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया था, मगर भारी विरोध के बीच वह नाकाम रही थी। तब पुलिस ने इन्हें मंदिर से दो किमी की दूरी पर ही रोक लिया था। रिपोर्ट की माने तो दोनों महिलाएं एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची। दोनों महिलाओं के दर्शन के लिए पुलिस ने पहले से इंतजाम किये हुए थे।

पुलिस ने दोनों के दर्शन का वीडियो भी जारी किया है। प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं त्रावणकोर मंदिर देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष पद्मकुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई है। वह सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे। इधर मंदिर के तंत्री ने भी अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

Tags: #SABRIMALA#TAMPLE#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .