
मंत्रियों को विभाग बांटने से पहले बुधवार दिन में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, एआईसीसी महासचिव व राज्य प्रभारी अविनाश पांडे और पर्यवेक्षक के.सी. वेणुगोपाल की बैठक हुई। जिसमें नए मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों पर निर्णय हुआ था।
जानिए किसे क्या मिला काम
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री :
वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग।
सचिन पायलट, उप मुख्यमंत्री :
सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी।
बीडी कल्ला, केबिनेट मंत्री
ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व।
शांति कुमार धारीवाल, केबिनेट मंत्री :
स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात।
परसादी लाल, केबिनेट मंत्री
उद्योग और राजकीय उपक्रम
मास्टर भंवरलाल मेघवाल, केबिनेट मंत्री
सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता
लालचंद कटारिया, केबिनेट मंत्री :
कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य
रघु शर्मा, केबिनेट मंत्री :
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क।
प्रमोद भाया, केबिनेट मंत्री :
खान, गोपालन
विश्वेंद्र सिंह, केबिनेट मंत्री :
पर्यटन, देवस्थान
हरीश चौधरी, केबिनेट मंत्री
राजस्व, उपनिेवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता।
रमेश चंद मीणा, केबिनेट मंत्री
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले।
उदयलाल आंजना, केबिनेट मंत्री :
सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना
प्रताप सिंह खाचरियावास, केबिनेट मंत्री
परिवहन, सैनिक कल्याण
सालेह मोहम्मद, केबिनेट मंत्री
अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण।
राज्य मंत्री :
गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य मंत्री :
शिक्षा—प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान।
ममता भूपेश, राज्य मंत्री :
महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ।
अर्जुन सिंह बामनिया, राज्य मंत्री :
जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम।
भंवर सिंह भाटी,राज्य मंत्री :
उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता।
सुखराम विश्नोई, राज्य मंत्री :
वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
अशोक चांदना, राज्य मंत्री :
युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण।
टीकाराम जूली, राज्य मंत्री :
श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना।
भजनलाल जाटव, राज्य मंत्री :
गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य। शिक्षा विभाग समाचार।
राजेंद्र सिंह यादव, राज्य मंत्री :
आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता।
डॉ. सुभाष गर्ग, राज्य मंत्री :
तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआइ, सूचना व जनसंपर्क।


