AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

गहलोत-पायलट ने ली शपथ : जयपुर में राहुल की बस में सवार हुआ महागठबंधन

arln-admin by arln-admin
December 17, 2018
Reading Time: 1 min read
गहलोत-पायलट ने ली शपथ : जयपुर में राहुल की बस में सवार हुआ महागठबंधन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARlive news), राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही प्रदेश में नई सरकार का कार्यकाल शुरू हो गया। गहलोत ने कहा कि मंत्री मंडल का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद ही किया जाएगा।

कांग्रेस ने समारोह में विपक्षी नेता को एक मंच पर लाकर शक्ति प्रदर्शन की भी कोशिश की। इस कोशिश में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया। साथ ही जयपुर एयरपोर्ट से एक बस में कार्यक्रम स्थल अलबर्ट हॉल तक इन्हें एक साथ ले जाया गया। हालांकि कार्यक्रम में बसपा की मायावती और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अनुपस्थित रहे। जिससे इस महागठबंधन के सागर में इन दो बड़े दिग्गजों की कमी नजर आई।

ये आए बस में नजर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बस में सवार हुए। बस में शरद यादव, फारूक अब्दुल्ला, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अम्बिका सोनी और शरद पवार जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता भी बैठे थे।

वसुंधरा राजे भी पहुंची समारोह में

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी मंच पर जगह दी गई। इस दौरान राजे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से बड़ी गर्मजोशी से मिली। राजे ने गहलोत और पायलट को कांग्रेस की जीत और सीएम-डिप्टी सीएम बनने की बधाईयां दी। कार्यक्रम में राजे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

Tags: CM#ashok gahlot#sachin pilot#rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .