AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

आदर्श क्रेडिट सोसायटी में लाखों निवेशकों की जमा करोड़ों की राशि का अब क्या होगा

arln-admin by arln-admin
December 16, 2018
Reading Time: 1 min read
आदर्श क्रेडिट सोसायटी में लाखों निवेशकों की जमा करोड़ों की राशि का अब क्या होगा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
9 हजार करोड़ की अनियमितता पकड़े जाने के बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव ने सोसायटी को वाइंड-अप करने के जारी किए आदेश।

उदयपुर,(ARlive news), लकी जैन। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की 800 ब्रांच में बीस लाख निवेशकों की जमा करोड़ों की राशि का भविष्य खतरे में आ गया है। पिछले दिनों आदर्श क्रेेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के फाउंडर मुकेश मोदी की गिरफ्तारी और सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव की ओर से इसको वाइंड-अप करने के निर्देश जारी करने के बाद निवेशक परेशान हैं कि उनकी जमा राशि का क्या होगा। उन्हें अपनी ही लाखों की जमापूंजी कैसे और कब तक वापस मिलेगी।

निवेशक आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के ब्रांच कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी पूछ रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के पास भी इसका कोई जवाब नहीं हैं। ऐसे में निवेशकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है और उनमें असंतोश बढ़ता जा रहा है।

6 दिसंबर को सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसायटी डॉ अभिलक्ष लिखि ने 6 दिसंबर को आदर्श क्रेेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी को वाइंड-अप करने का लिखित आदेश जारी किया था और लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए लिक्विडेटर सेवानिवृत आईएएस एचएस पटेल को नियुक्त किया था।

” इस लिखित आदेश में सेंट्रल रजिस्ट्रार ने स्पष्ट लिखा है कि सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) के अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने सोसायटी में आए धन का दुरूपयोग करने के लिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों के नाम से कंपनियां खोली, इनके डमी डायरेक्टर्स बनाए और इन कंपनियों को लोन देकर यह राशि रीयल एस्टेट में इनवेस्ट कर दी।

एसएफआईओ ने जब इन कंपनियों का सत्यापन किया तो पाया कि इन कंपनियों में कोई बिजनेस एक्टिविटीज नहीं हुई और ये सिर्फ दिखावे के लिए शेल कंपनी है। 120 कंपनियों के खिलाफ अनुसंधान में पाया गया कि सिर्फ 43 कंपनियों में 2334 करोड़ रूपए आए जो मुकेश मोदी ने स्थापित की हैं और इनमें से भी सबसे ज्यादा लोन 490 करोड़ रूपए आदर्श बिल्डस्टेट कंपनी को दिया गया।

सेंट्रल रजिस्ट्रार के लिखित आदेश में आयकर विभाग की कार्यवाही की भी जानकारी दी है, जिसमें लिखा है कि मुकेश मोदी ने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम से 125 से अधिक कंपनियां खोलीं, इन कंपनियों में कोई बिजनेस एक्टिविटीज नहीं है, न ही वे उन पतों पर है, जो बताए गए हैं। मुकेश मोदी उन कंपनियों का बही-खाता पेश करने में भी असफल रहे। अनुसंधान में पाया गया कि 9238 करोड़ रूपए इन कंपनियों में बतौर लोन दिए गए। इन कंपनियों से न तो कोई ब्याज प्राप्त हुआ और न ही मूलधन प्राप्त हुआ।

अनुसंधान में आया कि 180 कंपनियों को 12406 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए। इनमें से 122 कंपनियां पूरी तरह मुकेश मोदी के नियंत्रण में हैं और प्रबंधन रिश्तेदारों द्वारा किया जा रहा था।

सोने और चांदी के निवेश में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ियां पाई गईं। सोसायटी ने बैलेंस शीट में 25 करोड़ रूपए के सोने में निवेश बताया हुआ था, जबकि अनुसंधान में 8 करोड़ रूपए के सोने और चांदी में ही निवेश पाया गया।”

लिखित आदेश में सेंट्रल रजिस्ट्रार ने स्पष्ट लिखा कि इन सभी रिपोर्ट्स, आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में हुई गड़बड़ियों, फंड के दुरूपयोग सहित एमएससीएस एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है। ऐसे में सोसायटी को वाइंड-अप करने के आदेश जारी किए जाते हैं और लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सेवानिवृत आईएएस एचएस पटेल को नियुक्त किया जाता है।

सोसायटी प्रबंधक स्टे लाने का कर रहे प्रयास

आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के ब्रांच मैनेजरों का कहना है कि हमें सोसायटी के प्रबंधकों की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है कि सब ठीक हो जाएगा। निवेशकों का पैसा नहीं डूबेगा। लिक्विडेशन प्रक्रिया पर स्टे लगवाने के लिए सोसायटी कोर्ट में गई है। अगली सुनवाई तक तय होगा कि लिक्विडेशन प्रक्रिया पर स्टे मिला है या नही।

सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव की ओर से आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी को वाइंड-अप करने के आदेश की प्रति खबर के साथ संलग्न है।

Tags: adarsh credit coopretive socity#fraud#arrested#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .