
रविवार को वहाबी समुदाय के सवीना निवासी शेर मोहम्मद की मौत हो गयी थी। बताया जाता है कि वहाबी मुस्लिम और अन्य मुस्लिम समुदाय में विचार धारा का मतभेद है और इसको लेकर वहाबी समुदाय के किसी शव को अपने कब्रिस्तान में दफनाने नहीं देते हैं। वहाबी समुदाय के लोग शव को दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शव दफनाने देने का विरोध किया और शव दफनाने नहीं दिया।

सूचना पर पुलिस अधिकारी भारी जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे। शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और दोनों पक्षों को शांत किया। सोमवार को परिजन डूंगरपुर के सीमलवाड़ा ले गए, वहां शव को दफन किया गया। हालांकि शव दफनाने को लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है, बस इन सब के बीच एक शव की बेकद्री जरूर हुई है।

