अदवास(ARlive news),मनोज कुमार चौबीसा। उदयपुर के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के मेवल स्थित करवादिया भैरू जी मंदिर प्रांगण में चौकीदार की हत्या से सनसनी फैल गई। चौकीदार लालुराम मीणा पिता भेरुलाल लाल मीणा रात को मंदिर में था, तब आरोपियों ने आपसी रंजिश में मंदिर के अंदर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंचे थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र भगवान लाल मीणा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता करवादिया भैरूजी मंदिर में चौकीदरी का काम करते थे, शुक्रवार शाम को 7 बजे पिता जी मंदिर चौकीदारी के लिए गए, जहां उन पर गांव के ही रतनलाल पिता दौलत राम मीणा सहित दो अन्य ने मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। घायल अवस्था में पिताजी ने हमें फोन किया, हम लोग मंदिर पहुंचे, वहां पर रतन लाल व दो अन्य भागते हुए नजर आए, हमने पिता जी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में पिता जी की मौत हो गई।
आरोपी के गिरफ्तारी के आश्वासन पर किया दाग संस्कार
मृतक के गांव सेमारी थानाधिकारी श्याम सिंह, सहित पड़ोसी थानों के थानाधिकारी रतन सिंह प्रसाद, देवेंद्र सिंह, फतेह सिंह जाब्ता सहित मौके पर रहे। परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव के दाहसंस्कार के लिए तैयार हुए।

