
मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक कमलेश पाटीदार ने बच्ची को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठाया था। जब वह घर पर पहुंची तो बेटी घर पर नहीं मिली, जिससे बाद वह उसकी तलाश में निकल गई। उन्होंने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर बेटी को आते हुए देखा। पीड़िता ने मां को देखकर सारी हकीकत बताई। बेटी को खून से लथपथ देककर मां ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि सदर थाना इलाके के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर उपरगांव निवासी युवक कमलेश पाटीदार द्वारा उसके साथ जबरदस्ती गांव के मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना बताया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सक बच्ची का इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तीन टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।


