
युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 18 से 29 वर्ष तक की आयु के इच्छुक युवा अपना आवेदन पत्र 20 दिसम्बर तक कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र,प्रतापनगर अथवा समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में कार्यालय समय में जमा करा सकते हैं। भाषण का माध्यम हिन्दी अथवा अंग्रेजी होगा तथा भाषण की अवधि 10मिनट रहेगी।
उन्होने बताया की प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 5000 रुपये, द्वितीय विजेता को 2000 रुपये तथा तृतीय को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि तथा प्रमाण- पत्र प्रदान किया जाएगा।

