उदयपुर। जिले की सभी सीटों के परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। इनमे भाजपा के गुलाबचंद कटारिया ने शहर सीट से 9324 वोटों से जीत का सेहरा पहना है। वहीं हॉट सीट वल्लभनगर पर कांग्रेस से गजेंद्र सिंह शक्तावत 1700 वोट से जीत गए है।
गोगुन्दा से प्रताप भील 4411 वोटों से जीते हैं, वहीं ग्रामीण सीट पर फूल सिंह मीणा करीब 18000 वोट से आगे रहे और लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
मावली में धर्म नारायण जोशी 26978 से और झाड़ोल में बाबू लाल खराड़ी 16226 वोट से जीते हैं।
सलूम्बर में अमृतलाल मीणा करीब 20 हजार और खेरवाड़ा में दयाराम परमार करीब 15000 वोट से जीत गए हैं।
निर्वाचन कार्यालय से जारी फाइनल सूची कुछ देर में अपडेट होगी।

