सांसद ने रेलवे इंजीनियर से मौके पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर ली प्रगति रिपोर्ट।

अधिषाशी अभियंता ने सांसद को बताया कि उदयपुर, उमरड़ा, खारवा, चांदा, जावर, जयसमंद, सेमारी, डूंगरपुर के रूट पर 102 अंडरपास में से 85 और 25 से ज्यादा ओवर ब्रिज बन चुके हैं। उदयपुर से खारवा के बीच 13 अंडरपास और 1 ओबर ब्रिज तैयार है। इस रूट पर यार्ड, एफओबी, प्लेटफॉर्म का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। अगले दो महीने में दो स्टेशन बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके अलावा उदयपुर से खारवा के 26 किलोमीटर ट्रेक में से 18 किलोमीटर बनकर तैयार हो चुका है। सासंद के साथ राजस्थान सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी और भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


