तीन बदमाश गिरफ्तार।

एडि.एसपी पारसमल जैन ने बताया कि लोयरा निवासी नरेश डांगी पुत्र औंकारलाल डांगी, ओमप्रकाश पुत्र धनराज डांगी और पुनीत पुत्र औंकार मेनारिया को गिरफ्तार किया है। बदमाश लूटपाट की वारदातें करने के आदि हैं और पहले भी आरोपियों के खिलाफ उदयपुर और राजसमंद में लूटपाट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने देखा कि बड़ी स्थिति एनिमल एड चेरिटेबल ट्रस्ट पर अक्सर विदेशी पर्यटक आते हैं और सूनसान होने के चलते उस क्षेत्र में लूटपाट करना आसान है। बदमाशों को पता था कि विदेशी पर्यटकों के बैग में अच्छी रकम रखी होती है। ऐसे में बदमाशों ने बड़ी हॉस्पिटल से निकलने वाले पर्यटकों पर रखी और उनके साथ वारदातें की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्हें पता था कि पुलिस चुनाव में व्यस्त है, वे वारदातें करेंगे तो तत्काल कार्यवाही नहीं होगी। इस बात का फायदा उठाकर बदमाशों ने 6 और 7 दिसंबर को लगातार दो दिन विदेशी पर्यटकों के साथ वारदात की।
पुलिस को चुनाव में व्यस्त मानकर की ये दो वारदातें
6 दिसंबर को डेनमार्क यूरोप निवासी एंडर्सल एनिमल एड एनजीओ का भ्रमण कर स्कूटी से बड़ी नोहरा की तरफ जा रही थी। तभी ये तीनों बदमाश बाइक से एंडर्सल का पीछा करते हुए और स्कूटी को टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया। एंडर्सल संभल पाती तब तक बदमाश उनका बैग जिसमें आईफोन मोबाइल, वीजा, क्रेडिट कार्ड, किताबें, पांच हजार रूपए रखे थे छीन कर फरार हो गए। इस घटना के ठीक अगले दिन बदमाशों ने मतदान दिवस 7 दिसंबर को एक और विदेशी पर्यटक के साथ वारदात की। पर्यटक यूके निवासी एरिका साईडोर एनिमल एड चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल का भ्रमण कर स्कूटी से देवाली की ओर लौट रहे थीं, तब इन बदमाशों ने यू-टर्न मारकर एरिका को गिरा दिया और उनका बैग छीनकर फरार हो गए।


