दोनों सूरजपोल व धानमंडी के हिस्ट्रीशीटर हैं। 14 गैस की टंकिया व एक मोटरसाइकिल बरामद।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि खांजीपीर निवासी मोहम्मद शाकिर उर्फ गौडा पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी रज्जानगर खाजीपीर किशनपोल और मुखर्जी चौक निवासी अनवर उर्फ शैट्टी पुत्र छोटु खा को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को सूचना मिली थी कि कोई अज्ञात बदमाश जयराम कॉलोनी ठोकर चौराहा से गैस की दो टकिया लेकर फरार हो गया है। इस पर पुलिस ने तलाशी शुरू की। आज रविवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों के बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सुंदरवास, मांडल, बोहरागणेश जी एरिया में घूमने की सूचना मिली। इस पर टीम ने दबिश देकर उन व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में हॉकर की गाड़ी से गैस की 14 टंकियां चोरी करना कबूल किया है।
सिलेंडर भी चोरी की बाइक से चोरी करते
पुलिस ने बताया कि आरोपी सिलेंडर चोरी भी चोरी की बाइक से करते थे। जहां बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाता तो वह वहीं छोड़कर दूसरी बाइक चोरी कर लेते थे। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।


