
मावली विधानसभा क्षेत्र में भारत वाहिनी पार्टी की ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ तो अनुपस्थित रहे दल के प्रत्याशी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के आय-व्यय रजिस्टर की जांच एवं शेडो रजिस्टर से मिलान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी उदयलाल डांगी के व्यय में 61286 रुपये का अन्तर पाया गया, जिसे उसके प्रतिनिधि ने स्वीकार किया और व्यय में जोड़ दिया गया।
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस व व जनता सेना के उम्मीदवार की आय-व्यय की प्रथम चरण की जांच के दौरान शेडो रजिस्टर में जो अन्तर पाया गया था उसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है, जिस पर उनके द्वारा अस्वीकृति की स्थिति में वहां के रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश दिये कि इस मामले को अग्रिम कार्यवाही के लिए डीईएमसी को भिजवाएं। इससे पहले आय-व्यय का शेडो रजिस्टर से मिलान नहीं होने पर अधिकारी प्रत्याषी को दो बार नोटिस जारी कर चुके हैं।

